आरोग्य भारती द्वारा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सुरक्षा पर व्याख्यान

 

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में संस्था के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के मार्गदर्शन में एवं यूथ रेडक्रास के संयोजक प्रो. संजय देवांगन के नेतृत्व में आरोग्य भारती संगठन के साथ मिलकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सुरक्षा पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान के लिए प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. प्रवीण प्रभाकर, राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख एवं श्री अशोक कुमार वार्ष्णेय, राष्ट्रीय संगठन सचिव आमंत्रित थे। वार्ष्णेय जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं उसकी सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किए, उन्होंने पर्यावरण का अर्थ, विशेषताएं, जैव विविधता, पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव एवं उसके परिणामों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किए एवं मानव को उसकी सुरक्षा कैसे करनी चाहिए इस संबंध में भी जानकारी प्रदान किए। श्री प्रवीण प्रभाकर जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की देखरेख एवं अपने स्वास्थ्य की रक्षा करने हेतु उदाहरणों के माध्यम से विभिन्न जानकारियां प्रदान किए। संस्था के प्राचार्य डॉक्टर के. एल. टांडेकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्वलंतशील विषय पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पूरी तरह से हम से जुड़ी हुई है अतः हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए अपने स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखना चाहिए। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. संजय देवांगन, सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने किया। इस कार्यक्रम में प्रो. रागिनी पराते, प्रो. वंदना मिश्रा, प्रो. लिकेश्वर सिन्हा, प्रो. मुक्ति वर्मा एवं आरोग्य भारती के विभिन्न सदस्यों सहित रेड क्रॉस के कुल 120 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।