आज दिनांक 16/10/2026 को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. श्रीमती सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में व समाज कार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 दिग्विजय वार्ड किल्ला पारा राजनांदगांव में" मातृ एवं शिशु देखभाल जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने, कुपोषण की रोकथाम, स्वच्छता बनाए रखने तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थी डॉली साहू द्वारा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया कि माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना, पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन को प्रोत्साहित करना है। अन्य विद्यार्थी रामेश्वर ,मुस्कान द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में नियमित स्वास्थ्य जाँच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन एवं कैल्शियम की उपयोगिता, संस्थागत प्रसव तथा प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नवजात शिशु को की देखरेख संबंधी जानकारी दी गई lउक्त कार्यक्रम में समाज कार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू, सुश्री तारणी साहू ,श्रीमती शालिनी सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीना सोनी ,शोभा शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं समाज कार्य विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।