आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम रामपुर, राजनांदगांव में 'सेवा से संकल्प' कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ.श्रीमती सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन एवं सेवा से संकल्प कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनीता शंकर के मार्गदर्शन में हुआ।उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का वंदन व नमन किया गया । गांधी जी व शास्त्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा से संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्त भारत के संकल्प का आह्वान किया गया तथा समस्त ग्रामवासियों को नशे से मुक्त रहने हेतु आह्वान किया गया। ग्राम रामपुर के सरपंच यतीश सिन्हा द्वारा समस्त ग्राम वासियों का 17 सितंबर से 17 अक्टूबर आयोजित सेवा से संकल्प कार्यक्रम में अभिवादन किया गया तथा अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रथम कड़ी दीप प्रज्वलन एवं अन्य कार्यक्रम व उसके उद्देश्यों का विवरण दिया गया । साथ ही इस कार्यक्रम के उद्देश्य अर्थात समाज और समुदाय के प्रति जन कल्याणकारी कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजना यथा आयुष्मान भारत योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आदि का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदर्शन किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मंच से अपना उद्बोधन दिया और सेवा से संकल्प कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें कार्यक्रम की सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मनीष साहू ( जनपद उपाध्यक्ष डोंगरगांव) ,भुवन साहू (अध्यक्ष भाजपा अर्जुनी मंडल) , भारत लाल साहू (उप सरपंच ग्राम रामपुर ) पंच गण लता साहू,रोशन साहू,हरिचंद नेताम ,जनपद पंचायत से विभिन्न कर्मचारी व अधिकारी गण,ग्राम रामपुर के अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी,समाज कार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू एवं समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।