गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई

 शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की इतिहास विभाग में 02 अक्टूबर को प्राचार्य डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई प्रारंभ में प्रोफेसर हिरेन्द्र बहादुर ठाकुर द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उन्होंने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं स्वालंबन के विचारों पर प्रकाश डाला। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता। डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी, अनुशासन के उच्च आदर्श स्थापित किया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और कृषि के क्षेत्र में विशेष महत्व दिया था। उन्होंने ‘‘जय जवान जय किसान‘‘ का नारा दिया था। शास्त्री जी ने खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयासों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉक्टर अजय शर्मा एवं डाॅक्टर हेमलता साहू सहित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।