आज दिनाँक 30/09/2026 को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "तथ्य संकलन की प्रविधि" विषय पर अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.ए.के.मंडावी एवं समाजकार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अतिथि व्याख्यान हेतु विषय विशेषज्ञ के रूप में संत गुरु घासीदास बाबा शासकीय नवीन महाविद्यालय ,ठेलकाडीह से समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. डी. के. साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. मंडावी द्वारा डॉ. डी.के.साहू सर का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने अपने व्याख्यान में सामाजिक शोध के अंतर्गत तथ्य संकलन किस प्रकार किया जाता है, इस पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की और तथ्य एकत्रित करने की विधियों को विस्तार पूर्वक स्पष्ट किया।उनके द्वारा बताया गई कि तथ्य संकलन करने की आवश्यकता क्यों है, तथ्य संकलन किस प्रकार किया जाता है तथा अवलोकन क्या है, अवलोकन के प्रकारो व प्रश्नावली के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान दी गई। व्याख्यान के अंत मे विद्यार्थियों का शंका समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे अतिथि व्याख्याता डॉ. प्रियंका लोहिया के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन समाजकार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.ए.के.मंडावी, समाजकार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू, अतिथि व्याख्याता डॉ. प्रियंका लोहिया, श्रीमती चित्रांशा राठौर, श्रीमती शालिनी सोनी एंव समाजशास्त्र व समाजकार्य के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।