शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनंदगांव के ड्रामा क्लब सूत्रधार के द्वारा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन एवं संयोजक डॉ प्रीति बाला टैंक के मार्गदर्शन में आठ दिवसीय रंगमंच की दुनिया से परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को अभिनय की बारीकियां सीखाने के लिए भोपाल से कलाकार श्री उज्जवल सिन्हा जी अपने टीम के साथ पधारे हैं। प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता ने कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  रंगमंच लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है, यह मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है।   डॉ टांक ने कहा कि इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा अभिनय के विभिन्न आयाम सिखाए जाएंगे। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को सुनहरा मौका मिलेगा। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के पचास से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया है। उदघाटन सत्र में ड्रामा क्लब से डॉ अनीता शंकर, डॉ मीना प्रसाद, श्रीमती स्वयंसिद्ध झा  डॉ महेंद्र नागपुरे एवं योगेश्वर कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आराधना गोस्वामी ने किया।