अर्थशास्त्र विभाग मे अर्थशास्त्र परिषद का गठनआज दिनांक 18.09.2026 को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव, के अर्थशास्त्र विभाग में अर्थशास्त्र परिषद का गठन किया गया । उक्तकार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमिता बक्शी के मार्गदर्शन में एवं अर्थशास्त्र विभाग कीविभागाध्यक्ष डॉ. सुमीता श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम में अतिथि विद्वानके रूप में डॉ.रविन्द्र ब्रह्मे प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षअर्थशास्त्र अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय रायपुर (..)उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ.सुमीता श्रीवास्तव ने  स्वागत उद्बोधनदियाएवं प्रावीण्यता के आधार परमनोनीत पदाधिकारीयों के नाम की घोषणा की I अध्यक्ष कु. प्रियदर्शनी धुर्वे ,उपाध्यक्ष कु. केशर साहू, सचिवकु. ऐश्वर्या जैन, सहसचिव कु.गणेश्वरी मनोनीत हुए । इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कु. प्रणीता, कु.निशा सांग,श्री रवि कुमारडोंगरे एवं श्री लोकेन्द्र बने । मुख्य वक्ता डॉ.रविन्द्र ब्रह्मेने भारत की विकासगाथा एवं वर्तमान चुनौतियाँ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंनेवैश्विक स्तर पर विभिन्नदेशो की जीडीपी एवं प्रति व्यक्ति आय की तुलनामें भारत की जीडीपी एवं प्रतिव्यक्ति आय के अंतराल की व्याख्या की I साथ ही उन्होंने स्पष्ट कियाकी  आजके समय केविकसित देश जैसे अमेरिका पिछले लगभग 150 वर्षो में इतना अधिकविकास करलिए है, भारत केपास भी 2047 तक विकसित भारत केलक्ष्य कोप्राप्त करने की संभावनाए विद्यमानहै, किन्तु इसके लिए भारत को प्रतिव्यक्ति आयमेंभीकाफी वृद्धि करनी पड़ेगी I इसकार्य में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है I उन्होंने युवाओ काआह्वाहन किया की वे मोबाईल का ज्ञान प्राप्ति के लिएसदुपयोग करे, क्योकि मानवीय पूंजी आर्थिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है I कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीना प्रसाद द्वारा किया गया ।  उपर्युक्त कार्यक्रम में विभाग के अतिथि सहायकप्राध्यापक डॉ. खेमारानी , डॉ. दिनेश प्रसादएवं अर्थशास्त्र विभाग के छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम केअंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. खेमारानी दुबे द्वारा किया गया।