कमला महाविद्यालय विजेता अंबागढ़ चैकी उपविजेता

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का किताब कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव ने जीता प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालय की टीमों ने भागीदारी की सेमी फाइनल के मुकाबले में अंबागढ़ चैकी ने कड़े संघर्ष के बाद डोंगरगढ़ को 36-32 अंकों से पराजित कर दिया दूसरे सेमीफाइनल में कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय ने छुईखदान को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय की टीम ने अंबागढ़ चैकी को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया प्रतियोगिता के दौरान जन भागीदारी अध्यक्ष श्री अतुल रायजादा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के विजेता तथा विजेता को उपविजेताओं को डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, डाॅ.नीता नायर, श्री अरुण कुमार चैधरी, श्री पी.के.हरि, डॉक्टर मन्नालाल नंदेश्वर, ललित साहू तथा रामू पाटिल के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक श्री ललित साहू, संजय शाह मंडावी, मनोज साहू, गौरव सोनी, पवित्र साहू, नागेंद्र चंद्रवंशी डगेश धुर्वे, हमारचंद, तुलेश जंघेल थे।