शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के तत्वाधान में सेक्टर स्तरीय महिला कबड्डी का आयोजन दिग्विजय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में खेला जा रहा है। प्रतियोगिता में राजनंदगांव, कवर्धा, खैरागढ,़ मोहला, जिले के 17 महाविद्यालय की टीम में भाग ले रही है प्रतियोगिता को उद्घाटित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता ने कहा की बहुत ही हर्ष की बात है कि प्रतियोगिता में 17 टीम में हिस्सा ले रही है। कबड्डी एक पारंपरिक भारतीय खेल है जो शारीरिक शक्ति, मानसिक एकाग्रता, और सांस्कृतिक धरोहर का अंगूठा संगम है। इस अवसर पर डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा खेलों को बहुत महत्व दिया जा रहा है खेलों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकते है। डॉक्टर नीता नायर ने कहा कि कबड्डी खेल से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाधिकारी श्री अरुण कुमार चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी पी.के.हरि, श्रीमती अनीता पौषार्य, श्री मोरजध्वज सोनवानी, राहुल पाटिल सहित जिले के अन्य महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी उपस्थित थे।

आज के खेले गए मैचो में कमला देवी महाविद्यालय राजनांदगांव ने मोहला को 47-13, दिग्विजय महाविद्यालय ने बाजार अतरिया को 45-04, डोंगरगढ़ ने खैरागढ़ को 33-3 से,  छुईखदान ने कन्या महाविद्यालय कवर्धा को 23-22, शासकीय पीजी महाविद्यालय कवर्धा में डोंगरगांव को 24-07 से पराजित कर दिया।

आज के मैंचो के निर्णायक श्री ललित साहू, संजय शाह मंडावी, मनोज साहू, गौरव सोनी, पवित्र साहू, नागेन्द्र नागवंशी, हमारचंद, तुलेश जंघेल थे।