शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में 80 में स्वतंत्रता दिवस समारोह का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता ने महाविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर उपस्थित विद्यार्थियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विज्ञान, खेल, शिक्षा, सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया। प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों कों सम्मानित किया। पूरे महाविद्यालय परिवार ने महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया उन वीर शहीदों को पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, स्ववित्तीय शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, NCC कैडेट्स, NSS कैडेट्ड, तथा बिद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रहीं।