शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव (छ.ग.) में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 01 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं इकाई 02 की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

रैली का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सुचित्रा गुप्ता, रजिस्ट्रार 
 दीपक परगनिहा, डॉ. प्रीतिबाला टांक, रासेयो इकाई 01 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं इकाई 02 की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे के सानिध्य में किया गया।

रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक एवं शीतला मंदिर होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची। इस दौरान स्वयंसेवियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और आम नागरिकों को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में रासेयो के वरिष्ठ स्वयंसेवक रुस्तम नुरेटी, दिनेश्वर साहू, कुणाल सोनी, किशन मंडावी एवं वरिष्ठ स्वयंसेविका दिव्या यादव, योगिता कुम्बले, पायल बैस, पल्लवी साहू, टेमेश्वरी साहू, नंदनी वर्मा एवं खुमेश्वरी साहू सहित लगभग 100 स्वयंसेवियों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था।