*दिग्विजय महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का किया जा रहाआयोजन*
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनंदगांव के स्वशासी विभाग द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर के सभी विषयों के विद्यार्थी के लिए ऑटोनॉमस सेल द्वारा NEP 2020 की जानकारी के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित की जा रही है.
इस प्रोग्राम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के द्वारा किया गया. उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी प्रवेश तिथि से दिग्विजय महाविद्यालय परिवार के हिस्सा हैं. आपकी शैक्षणिक सफलता और बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण हमारा लक्ष्य है.
स्वशासी विभाग के नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार मंडावी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को समझते हुए उसके अनुरूप अध्ययन करने की आवश्यकता पर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित कराया.
इंडक्शन प्रोग्राम के तहत उप नियंत्रक डॉ. कविता साकुरे ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की नीतियों, विशेषताओं एवं विषय चयन से लेकर परीक्षा परिणाम तक की प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की. इस संबंध में विद्यार्थियों को 4 वर्षीय अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम में विषय चयन, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट सिस्टम, आंतरिक मूल्यांकन पद्धति एवं एटीकेटी के प्रावधानों पर जानकारी दी गई. इसके अलावा महाविद्यालय में एंटी रैगिंग के प्रावधानों, एनसीसी और एनएसएस एवं स्कॉलरशीप के संबंध में भी जानकारी दी गई. महाविद्यालय ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया.
इस प्रोग्राम में विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी तरह की शैक्षिक समस्याओं का सामना न करना पड़े.
इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान ऑटोनॉमस सेल के सह नियंत्रक डॉ. मंजरी सिंह, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार साहू उपस्थित थे.