वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  दिनांक 18/07/2026 क़ो शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. उके के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग के सभी प्राध्यापकों, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।  डॉ. एस. के. उके ने संबोधित करते हुए कहा कि  वृक्ष पृथ्वी के जीवनदायी आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने उपस्थित सभी छात्र - छात्राओं से पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह किया। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने की उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक एच. सी. जैन, सुमन कोचर एवं रागिनी भी उपस्थित रहे।