लोनावला में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में दिग्विजय महाविद्यालय के एनसीसी नेवल के कैडेट्स ने जीते  स्वर्ण पदक
   महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी, लोनावला में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप (एआईएनएससी) 2026 में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ (एमपी एवं सीजी) एनसीसी निदेशालय ने देशभर के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों को पीछे छोडते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कैंप में देशभर से 600 से अधिक चयनित कैडेट्स ने भाग लिया। इस कैम्प मे दिग्विजय महाविद्यालय के एनसीसी नेवल के कैडेट्स लेखराम, नीरज वमार्, प्रेम प्रकाश, यीशु दास दास ने भाग लिया।

प्राचार्य दिग्विजय महाविद्यालय डॉ सुचित्रा गुप्ता द्वारा ऐतिहासिक राष्ट्रीय सफलता के पीछे मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय की विभिन्न नेवल एनसीसी यूनिट्स के अधिकारियों, पीआई स्टाफ, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ), गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर्स (जेसीआई) तथा अन्य प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्टाफ का समर्पित मार्गदर्शन, कठोर प्रशिक्षण, सामूहिक प्रयास  हेतु बधाई दी गई ।

एनसीसी नेवल अधिकारी श्री विकास कांडे ने बताया की कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप का गौरव हासिल किया। विभिन्न कठिन एवं तकनीकी प्रतियोगिताओं जैसे बोट पुलिंग, शिप मॉडलिंग, फायरिंग तथा सिमाफोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के कैडेट लेखराम, कैडेट नीरज वर्मा कैडेट प्रेम प्रकाश ने स्वर्ण पदक कैडेट यीशु दास दास ने कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय के साथ-साथ जिले का गौरव बढाया।

इस स्वर्णीम उपलब्धी हेतु महाविद्वालय के रजिस्ट्रार श्री दीपक कुमार परगनिहा ने एनसीसी नेवल अधिकारी एवं सभी कैडेटस को बधाई दी ।