विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता तथा एसबीआई कलेक्ट्रेट शाखा के प्रबंधक द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।