दिनांक 05 जून 2026 को  शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राचार्या डॉ. सुचित्रा गुप्ता के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई क्रमांक-01 व 02 के कार्यक्रम अधिकारी  प्रो. संजय सप्तर्षि एवं प्रो. करुणा रावटे जी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया।  

भीषण गर्मी एवं परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में एकत्रित होने के स्थान पर अपने-अपने घर एवं स्थानीय स्तर पर अभियान चलाया। सभी दलों के स्वयंसेवियों ने एकत्रित बीजों का वीडियो क्लिप बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया। साथ ही स्वयंसेवियों ने अपने घरों के आसपास नीम, आम, जामुन, गुलमोहर आदि के पौधे रोपित किए।  

इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही एकत्रित बीजों का मिट्टी से गेंद बनाकर बरसात के समय वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया और वृहद स्तर पर रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना एवं प्रकृति के महत्व को बताना था।  

इस दौरान 
_“जीवन को बचाना है, हर दिन वृक्ष लगाना है”

 एवं 

“सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम”_ जैसे नारों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई गई।