शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ सुचित्रागुप्ता के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में छात्राओं के लिएआत्मरक्षा हेतु कराटे प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शासकीय दिग्विजयमहाविद्यालय की दो छात्राओं प्रज्ञा वर्मा बीएससी सेकंड सेमेस्टर मैथ्स तथामुस्कान साहू बीएससी 4th सेमेस्टर मैथ्स नेप्रशिक्षक के तौर पर महाविद्यालय की छात्राओं को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण केदौरान उन्होंने छात्राओं को तीन प्रकार के पांच अपर,लोअर, मिडल ,तीन प्रकार के ब्लॉक अपर, लोअर,मिडल आउटर मिडिलदो प्रकार की किकमायागिरी मावशीगिरि एवं हैमर यूरक्रेन जैसे कराटे के विभिन्न दाव पेच सिखाएं ।बड़ीसंख्या में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्णहोने के पश्चात प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता ने छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदानकिया। इस अवसर पर छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार कीकार्यशालाएं छात्राओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं क्योंकि वर्तमान में महिलाओं कीसुरक्षा एक गंभीर चुनौती के रूप में हम सब के सामने खड़ी है। महिलाओं को मानसिक औरशारीरिक तौर पर सशक्त होना चाहिए। प्रत्येक महिला को अपनी आत्मरक्षा स्वयं करनीचाहिए ।इसके लिए अनुशासनमेहनत, संयमितजीवन शैली एवं पौष्टिक खान पान उनकी दिनचर्या में शामिल होना चाहिए । महिलाप्रकोष्ठ की संयोजक डॉ मीना प्रसाद ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम को आवश्यकबताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की आयोजन  परबल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आराधना गोस्वामी ने किया।  इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की सदस्य प्राध्यापिकाएं डॉनीलम तिवारी,  श्रीमती स्वयंसिद्ध झा श्रीमती रोहिणी समरित ने भी अपनीसहभागिता दी। आभार प्रदर्शन श्रीमती स्वयंसिद्ध झा ने किया