शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगाँव में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “Advanced Laboratory Instruments for Higher Education Institutions” विषय पर आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस दिनांक 07 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के कुशल नेतृत्व तथा IQAC के संयोजक प्रो. यूनुस रज़ा बेग के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में डॉ. खुशबू भांगे पंडित जेएनएम मेडिकल कॉलेज, रायपुर ने RT-पीसीआर विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने RT-PCR तकनीक के सिद्धांत, इसकी कार्यप्रणाली तथा चिकित्सा एवं जैविक अनुसंधान में इसके महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि RT-PCR आधुनिक आणविक जीवविज्ञान की एक अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीक है, जिसका उपयोग विशेष रूप से वायरस की पहचान, जीन अभिव्यक्ति के अध्ययन तथा विभिन्न रोगों के निदान में किया जाता है।द्वितीय सत्र में डॉ. काव्यांजली शर्मा, पंडित ऐबीवीएम मेडिकल कॉलेज , राजनांदगाँव ने “Real Time PCR: Practical Approach” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने Real Time PCR की प्रयोगात्मक प्रक्रिया, सैंपल प्रिपरेशन, मशीन संचालन तथा डेटा विश्लेषण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। इस सत्र में प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार यह तकनीक अत्यधिक संवेदनशील और सटीक परिणाम प्रदान करती है तथा आधुनिक जैव-चिकित्सा अनुसंधान और रोग निदान में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।तृतीय सत्र में डॉ. राजकुमार खापेकर, डीआर बी सिन्दू महाविद्यालय , नागपुर ने Techniques and procedure of Isolation and culturing of Algae,जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और शोधपरक विषय पर अपना बहुमूल्य व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने शैवालों के पृथक्करण की विभिन्न तकनीकों, प्रयोगशाला में उनके अध्ययन की प्रक्रियाओं, तथा इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को अत्यंत सरल और वैज्ञानिक ढंग से समझाया। दौरान प्रतिभागियों को प्रयोगशाला में Hands-on Training भी प्रदान की गई, जिसमें उन्हें विभिन्न उपकरणों के वास्तविक संचालन, प्रयोग की प्रक्रिया तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण, शोधार्थी, लैब टेक्नीशियन एवं विद्यार्थी प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. डी.के. वर्मा द्वारा किया गया तथा श्रीमती रीमा साहू ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।