शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्यडॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशानुसार एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के.मंडावी के मार्गदर्शन में  समाजशास्त्र के विद्यार्थियों द्वारा बेस्ट प्रैक्टिस  कार्यक्रम"पोषक विद्यालय संपर्क अभियान : राष्ट्रिय शिक्षा नीति 2020(NEP 2020)" के अंतर्गत शा. उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय ग्राम सिंघोला में राष्ट्रीयशिक्षा नीति कार्यक्रम एवं जन जागरूकता रैली (विषय- मोबाइल के दुष्प्रभाव) काआयोजन किया गया। उक्त रैली में विद्यार्थियों ने "मोबाइल की आदत छोड़ो यार  पढाई और खेल से करो प्यार जैसे अनेक स्लोगनों के माध्यम से जनता को मोबाइल केदुष्प्रभाव से जागरूक किया एवम गांव का भ्रमड़ किया। शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालयके प्रभारी प्राचार्य पी.सी. कोसरिया जी ने पूर्ण रूप से अपनी सहभागिता दी।राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यक्रम के अंतर्गत समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए. के.मंडावी  ने नईशिक्षा नीति से अवगत कराया ,उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि 'यह नीति लचीला एंव रोजगार उन्मुख हैवर्तमान में प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी है एवं समग्रविकासकौशल आधारित शिक्षाऔर वैश्विक स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उपयोगीहै।"  छात्राओं के  द्वारा  नई शिक्षा नीति कीजानकारी देते हुए समावेशी शिक्षा से अवगत कराते हुए कहा कि कैसे आप अलग- अलग विषयोकी जानकारी व शिक्षा ले सकते है व मल्टी-एंट्री और मल्टी-एग्जिट सिस्टम के बारेमें बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. प्रियंका लोहिया के द्वारा किया गया एंवकार्यक्रम के अंत मे श्रीमती चित्रांशा राठौर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।उक्त कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए. के. मंडावीडॉ. प्रियंका लोहिया एंव श्रीमती चित्रांशा राठौर व सिंघोलाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पी.सी. कोसरिया एवं सिंघोला के विद्यार्थी एवंसमाजशास्त्र के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।