शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चैकी द्वारा आयोजित सेक्टर स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का किताब दिग्विजय महाविद्यालय ने जीत के पहले मैच में दिग्विजय ने डोंगरगढ़ को 05 अंको से पराजित किया फाइनल मुकाबले में दिग्विजय ने डोंगरगांव कॉलेज को 03 अंको से पराजित किया। उल्लेखनीय है कि विगत दो वर्षों से लगातार टीम विजेता बन रही है प्रतियोगिता में दिग्विजय महाविद्यालय की टीम इस प्रकार थी योगेंद्र (कप्तान) कुलदीप, देवेंद्र, राहुल, नेमन, हिमांशु, चंद्रशेखर, खोमेश्वर, नयन, रविकांत, सुरेंद्र और भूपेंद्र थे। टीम के कोच खिलेश्वर थे।


       खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्राचार्य डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता, डॉ अमिता बख्शी, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, श्री दीपक कुमार परगनिहा, श्री रामू पाटिल तथा महाविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी।