शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनादगांव के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन एवं समाज कार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू के मार्गदर्शन में समाज कार्य विभाग द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को "पोषक विद्यालय संपर्क अभियान" (अग्रणी दिग्विजय) एवं मोबाइल के दुष्प्रभाव पर जन जागरूकता रैली व नुक्कड़  नाटक का आयोजन किया गया । उपरोक्त गतिविधि में समाज कार्य विभाग के प्राध्यापक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गठुला राजनांदगांव में मोबाइल के दुष्परिणाम पर जन जागरूकता रैली निकाली गई व गांव का भ्रमण किया।  विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू एवं समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा  पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से  विद्यार्थियों को नवीन शिक्षा नीति 2020 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी । विद्यार्थियों को पुरानी शिक्षा नीति एवं नवीन शिक्षा नीति के मध्य अंतर को समझाते हुए इनमें शिक्षा नीति 2020 के महत्व पर प्रकाश डाला तथा दिग्विजय महाविद्यालय में विद्यार्थियों हेतु उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से समझाया उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन पर भी वक्तव्य दिया ।साथ ही  समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने  नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  विद्यालय के विद्यार्थियों को मोबाइल से होने वाले शारीरिक, मानसिक व  स्वास्थ्य  दुष्प्रभाव  तथा इससे कैसे बचा जा सकता है।इस संबंध में जानकारी दी ।विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि किस प्रकार विद्यार्थी अपना अमूल्य समय मोबाइल में दुरुपयोग कर रहे हैं।  मोबाइल निःसंदेह तकनीक का एक अद्भुत उपहार है, लेकिन जब यह हमारी "ज़रूरत" से बढ़कर "लत" बन जाए, तो यह जहर की तरह काम करता है।मोबाइल के निरंतर इस्तेमाल से युवाओं में तनाव, अवसाद और एकाग्रता में कमी आ रही है।हम 'वर्चुअल' दुनिया में इतने खो गए हैं कि सामने बैठे अपनों से बात करना भूल गए हैं। यह पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में दूरी ला रही है। विद्यार्थियों के लिए, यह पढ़ाई से ध्यान भटकाने का सबसे बड़ा कारण बन गया है।  इस पर   भी नुक्कड़ के माध्यम से संदेश दिया गया । उक्त  कार्यक्रम में  समाज कार्य विभागाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू, सुश्री तारणी साहू, श्रीमती शालिनी सोनी एवं  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय   गठुला के प्राचार्य श्रीमती आर नामदेव तथा अन्य व्याख्याता एवं समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी व गठुला  स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे