आज दिनांक 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार को शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा विस्तार गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रणी दिग्विजय : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा पोषक विद्यालय संपर्क योजना के अंतर्गत पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 11 वी एवं 12 वी के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं महाविद्यालयीन अध्ययन तथा करियर के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यक्रम में 2020 के अंतर्गत सेमेस्टर स्नातक में प्रवेश, सेमेस्टर प्रणाली, क्रेडिट पद्धति, विषय चयन इत्यादि के विषय में सामान्य जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ललित प्रधान एवं सहयोगी के रूप में डॉ. कृष्णदत्त त्रिपाठी, डॉ. महेंद्र नगपुरे, एम ए द्वितीय एवं एम ए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।