दिनांक 24/10/2025 दिन शुक्रवार को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन व विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता बक्शी के मार्गदर्शन में संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता बक्शी द्वारा संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि द्वितीय विश्व युद्ध पश्चात् अंतरराष्ट्रीय शांति की स्थापना तथा भविष्य में होने वाले युद्धों की विभीषिकाओं से विश्व की रक्षा करना संयुक्त राष्ट्र का पहला उद्देश्य था,इसी कड़ी में विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजकुमार बंजारे द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों व उनके कार्यों को बताया गया, प्राध्यापक श्री संजय सप्तर्षि द्वारा छात्रों को संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका तथा योगदान से अवगत कराया गया, तत्पश्चात् डॉ. भारती सोनी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के समक्ष उपस्थित चुनौतियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई,तथा श्री दीपक कुमार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महत्व तथा भविष्य में सुधार की अपेक्षाओं को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में लगभग बी.ए. तथा एम.ए. दोनो कक्षाओं के छात्र उपस्थित रहे।