अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

दिनांक 07.03.2023 को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव में प्राचार्य डाॅ. के.एल.टांडेकर के निर्देशन तथा महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डाॅ. मीना प्रसाद के नेतृत्व में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष वक्ता के रूप में पूर्व प्राचार्य डाॅ. हेमलता मोहबे, एबीस कम्पनी की एच.आर.मैनेजर संगीता सरकार पूर्व प्राध्यापक डाॅ. चंद्रिका नाथवानी एवं समाजसेवी बुद्विमित्रा वासनिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्षता कर रही डाॅ. अनिता महिश्वर तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. मीना प्रसाद ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डाॅ. हेमलता महोबे ने महिलाओं के डिजिटल प्रशिक्षण पर जोर दिया। डाॅ. चन्द्रिका नाथवानी ने कहा महिलाओं ने हमेशा संघर्षी और चुनौतियों को मात दे कर अपनी मंजिल हासिल की है। संगीता सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा दी। समाजसेवी बुद्विमित्रा ने कहां महिलाऐं संगठन के माध्यम से अधिक सशक्त हो सकती है। उन्हें सरकारी नौकरी के बजाय स्वयं के रोजगार की ओर अग्रसर होना चाहिए। डाॅ. बी.एन.जागृत ने अपने संबोधन में महिलाओं की शिक्षा को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में छात्रा प्रगति साहू, ईश्वरी शर्मा, रागिनी बोगा, मीमांसी रजौरिया द्वारा कविता, भाषण एवं स्वरचिट रचनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नीलम तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. अनिता साहा, डाॅ. कविता साकुरे, डाॅ. वंदना मिश्रा तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।