संस्कार सृजन प्रारंभ - वर्ष 2023- 24 की प्रथम गतिविधि प्रकृति वंदन के साथ*
                                                 
                                               
    शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के के संस्कृत विभाग द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2023 को प्राचार्य डॉ के एल टांडेकर जी के संरक्षण एवं विभाग के प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम  आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 15 विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। विद्यार्थियों के द्वारा कुल 10 पौधे अपने घरों से लाए गए, जिसे महाविद्यालय के सृजन संवाद परिसर में विधिवत रोपित किया गया। इस कार्य में विभाग के प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए वृक्षारोपण में उनकी सहायता की गई। विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि जिन  पौधों का  रोपण उनके द्वारा किया गया है ,उन पौधों की देखभाल भी वे समुचित रूप से करेंगे तथा न केवल महाविद्यालय में अपितु अपने आवासीय परिसरों में भी वृक्षारोपण का कार्य संपादित कर प्रकृति को हरा भरा रखने में सदैव अपनी भूमिका निभाकर अच्छे नागरिक के रूप में सहायक होंगे।