शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय नेटबाल स्पर्धा का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह, क्रीड़ा संयोजक डाॅ. शैलेन्द्र सिंह, अब्दुल अहमद, पूर्णिमालाल, श्रीमती रितु दुबे, श्री जावेद अहमद खान राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा श्री जानकीशरण कुशवाहा थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत करके सफल खिलाड़ी बनकर राज्य एवं देश का नाम रोशन करे। डाॅ. शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि छ.ग. राज्य में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। वे क्रीड़ा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाकर अपना नाम रोशन कर सकते है। प्रतियोगिता का पहला मैच दिग्विजय कालेज और साजा कालेज के बीच खेला गया जिसमें दिग्विजय ने साजा को 14-5 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में वैशाली नगर महाविद्यालय ने मंसा महाविद्यालय को 16-3 से पराजित कर दिया। फाइनल मैच दिग्विजय कालेज और वैशाली नगर के बीच खेला जायेगा। प्रतियोगिता के निर्णायक जानकीशरण कुशवाहा, ललित ठाकुर, भोजराज तथा चन्द्रेश देवांगन थे।

इस अवसर पर क्रीड़ाअधिकारी श्रीमती नीता नायर, परेश वर्मा, यशवंत देशमुख, रामू पाटिल थे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाअधिकारी श्री अरुण चैधरी द्वारा किया गया।