उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय का भ्रमण कर महाविद्यालय के सभी विभागों का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं को देखा और सुधार हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उच्च शिक्षा की टीम में श्रीमती चंदन त्रिपाठी अपर संचालक, डाॅ. एच.एस. कर अपर संचालक, डाॅ. सुशील तिवारी अपर संचालक दुर्ग संभाग, डाॅ. सी.एल. देवांगन कुलसचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, श्री आई.पी. रात्रे अपर संचालक, श्री जी.ए. घनश्याम ओ.एस.डी. राज्य गुणवत्ता प्रकोष्ठ सम्मिलित थे। टीम के समक्ष प्रस्तुतीकरण आई.क्यू.ए.सी. संयोजक डाॅ नीलू श्रीवास्तव द्वारा किया गया।