दिग्विजय महाविद्यालय में ओजोन डे के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में 16 सितंबर ओजोन डे के उपलक्ष में जिला स्तरीय पोस्टर, सेमीनार, क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर के मार्गदर्शन में किया गयाा। पोस्टर प्रतियोगिता का टॉपिक मोंट्रियल प्रोटोकोल ग्लोबल कॉरपोरेशन प्रोटेक्टिंग लाइफ ऑन अर्थ था। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा धरती के सुरक्षा कवच और ओजोन लेयर पर पोस्टर, रंगोली, क्विज एवं सेमीनार का आयोजन कर जागरूकता फैलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ओजोन लेयर की उपयोगिता और आवश्यकता पर जोर दिया एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत सेमीनार प्रतियोगिता में सृष्टि ताराकिया एम.एस. रसायन (शासकीय शिवनाथ विज्ञान महा. राजनांदगांव) ने प्रथम स्थान, झमेश्वर प्रसाद बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष (शासकीय दिग्विजय महा.राजनांदगांव) ने द्वितीय स्थान, एवं अनन्या स्वर्णकार बी.एस.सी. प्रथम वर्ष (शासकीय दिग्विजय महा.राजनांदगांव) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रगति साहू बी.एस.सी. प्रथम वर्ष गणित (शासकीय दिग्विजय महा.राजनांदगांव) ने प्रथम स्थान, काजल साहू एम.एस.सी. तृतीय सेम. गणित (शासकीय दिग्विजय महा.राजनांदगांव) ने द्वितीय स्थान, योगिता निर्मलकर बी.ए. प्रथम वर्ष (शासकीय महा.घुमका) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत शकुन निषाद बी.एस.सी. तृतीय वर्ष (शासकीय महा.लाल बहादूर नगर) ने प्रथम स्थान, अनन्या स्वर्णकार बी.एस.सी. प्रथम वर्ष (शासकीय दिग्विजय महा.राजनांदगांव) ने द्वितीय स्थान, उषा धरमगुडे बी.एस.सी. तृतीय वर्ष (शासकीय महा.लाल बहादूर नगर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रगति साहू बी.एस.सी. प्रथम वर्ष गणित (शासकीय दिग्विजय महा.राजनांदगांव) ने प्रथम स्थान, जय नायक बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष गणित (शासकीय शिवनाथ विज्ञान महा.राजनांदगांव) ने द्वितीय स्थान एवं रीमा देवांगन एम.एस.सी. रसायन अंतिम (शासकीय दिग्विजय महा.राजनांदगांव) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता की अध्यक्षता डाॅ. डी.पी. कुर्रे विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र शास. दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव ने की तथा निर्णायक की भूमिका डाॅ. अवध किशोर झा सहा.प्राध्यापक शास. शिवनाथ विज्ञान महा. राजनांदगांव, श्री रितेश देवांगन अध्यक्ष, यामिनी कला एवं क्रीड़ा केन्द्र, राजनांदगांव, श्री राकेश यादव, कला शिक्षक, गायत्री विद्यापीठ स्कूल, राजनांदगांव, डाॅ. के.एल. दामले विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र शास. दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव, श्री पूनाराम यादव शास. हाॅ.से. स्कूल, जंगलपुर ने निभाई इस अवसर पर महाविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।