विश्व मधुमेह रोग दिवस का आयोजन

शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय , राजनांदगांव में प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ‘ विश्व मधुमेह दिवस ‘ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन रेड रेड रिबन के संयोजक प्रो. वंदना मिश्रा एवं रेडक्रॉस के सदस्य प्रो. रागिनी पराते द्वारा किया गया विश्व मधुमेह दिवस के संबंध में डॉक्टर सुरभि महोबे डायरेक्टर डॉक्टर कुमुद महोबे मेमोरियल हॉस्पिटल राजनंदगांव द्वारा विशेष व्याख्यान दिया गया। डॉक्टर सुरभि महोबे द्वारा मधुमेह रोग क्या है इसके कारण प्रकार निदान पर प्रकाश डाला गया इस संबंध में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। जिससे 150 विद्यार्थी लाभान्वित हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अनीता महिश्वर, मैडम डॉ. सोनल मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह, महाविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री दीपक कुमार परगनिहा एवं आभार प्रदर्शन डॉ अश्वनी शर्मा ने किया।