दग्विजय महाविद्यालय का आरडीसी परेड नई दिल्ली में लहराया परचम

नेवल विंग के कैडेट रुपेश जायसवाल

शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के एन.सी.सी. नेवल विंग के कैडेट रुपेश जायसवाल ने नई दिल्ली में 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित आर.डी.सी. कैम्प में शामिल होकर महाविद्यालय एवं नगर को गौरान्वित किया। रुपेश जायसवाल दिग्विजय महाविद्यालय में बी.ए. अंतिम वर्ष के छात्र है एवं नेवल विंग के कैडेट है। इनका चयन आर.डी.सी. कैम्प 2023 नई दिल्ली के लिए हुआ था, 01 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक इन्होने आर.डी.सी. कैम्प में गाॅड आॅफ आॅनर की टीम में शामिल होकर सभी सेना प्रमुखों, रक्षा मंत्री, राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री आदि को अभ्यास के दौरान सलामी दी और 28 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सलामी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर ने कैडेट रुपेश जायसवाल को आर.डी.सी. कैम्प से वापस आने पर उन्हे सम्मानित किया एवं कैडेट जायसवाल एवं एन.सी.सी. नेवल के प्रभारी अधिकारी श्री विकास कांडे को बधाई दी। इस अवसर पर मेजर डाॅ. किरणलता दामले एवं महाविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री दीपक कुमार परगनिहा ने भी अपनी शुभकामनाऐ होनहार कैडेट को प्रेषित की एवं उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।