दिग्विजय की यूथरेडक्रास इकाई द्वारा जरुरतमंदों को कंबल, कपड़ों व मास्क का वितरण

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. के.एल. टांडेकर के संरक्षण व यूथ रेडक्रास इकाई के प्रभारी डाॅ. एच.एस. भाटिया के मार्गदर्शन में यूथ रेडक्रास के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस पर पुराना ढाबा व आशा नगर जाकर वहां के जरुरतमंद लोगो में कंबल, चादरें व कपड़ों का वितरण किया। ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं व बच्चों को मास्क बांटकर उन्हें कोरोना गाइडलाईन के जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने की समझाईश दी। साथ ही बच्चों में तिरंगा बांटकर उन्हें चाकलेट व मिष्ठान का वितरण किया। ग्रामीणों ने यूथ रेडक्रास के इस सेवा भावी कार्यो की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय महाविद्यालय की यूथ रेडक्रास के छात्र/छात्राओं द्वारा ठंड के मौसम में कंबल व वस्त्रों का वितरण विगत कई वर्षो से निरंतर किया जा रहा है। इस आयोजन में वाणिज्य विभाग की अतिथि व्याख्यता डाॅ. दिव्या पवार, ज्योति पाल सहित रेडक्रास के विद्यार्थियों नोमंत देवांगन, डालेन्दू साहू, कु. मधु साहू, दानेश्वर सिन्हा, हिमांशु पटेल, देवराज वर्मा, अर्जुन महिलांगे, कु. चांदनी झा व कु. नेहा झा की सहभागिता रही।